फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से आलू के 20 रुपये क्विंटल भाव और गिरे

Sun, 04 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू से मंदी का ग्रहण हट नहीं रहा है। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से आलू के भाव 20 से 25 रुपये क्विंटल और गिर गए हैं। किसान महज बुवाई के लिए बीज की निकासी कर रहे हैं। बिक्री के लिए निकासी बेहद कमजोर है। शीतगृहों में अभी भी 55 फीसदी आलू स्टोर है।
विज्ञापन


जिले के 60 कोल्ड स्टोरेजों में सवा करोड़ पैकेट आलू स्टोर किया गया था। किसानों की शीतगृह स्वामियों से 31 अक्तूबर तक आलू भंडारण की संविदा है। इसके बाद किसानों का आलू से हक खत्म हो जाएगा। अब तक 45 फीसदी आलू की ही निकासी हो पाई है। इसमें भी बड़ा प्रतिशत बीज का है। अभी 55 फीसदी आलू जमा है। मंदी से इसकी निकासी मुश्किल लग रही है। भाड़ा

टूटने से कोल्ड स्टोरेज मालिक भी परेशान हैं। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के सचिव उमेश अग्रवाल कहते हैं कि आलू की निकासी बेहद धीमी है। इस हाल में 31 अक्तूबर तक कोल्ड खाली नहीं हो पाएंगे। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल ने समस्या बढ़ा दी
विज्ञापन


है। पुखराज और 3797 के दामों में 20 से 25 रुपये क्विंटल की गिरावट हुई है। इससे किसानों के आलू बिक्री के हौसले और ठंडे हो गए हैं। व्यापारी भी ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से खरीद में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। सातनपुर मंडी के आलू आढ़ती सुधीर वर्मा रिंकू का कहना है कि पंचायत चुनाव में आलू की खपत बढ़ने के आसार हैं। ऐसा हुआ तो दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें