फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साइकिल मिस्त्री के दूसरे हत्यारोपी को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

Fri, 03 Apr 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-1 गोली लगने से घायल हत्यारोपी सुरजीत को ले जाते पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमृतपुर। साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर के दूसरे हत्यारोपी सुरजीत को पुलिस और एसओजी ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सुरजीत के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस कार्रवाई में एक सिपाही वसीम भी कंधे में चोट लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर में करीब चार बजकर तीस मिनट पर थाना पुलिस और एसओजी ने सुरजीत को गांव गूजरपुर के पास स्थित पुलिया पर घेर लिया। इस पर सुरजीत ने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुरजीत के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तीन सौ पंद्रह बोर का तमंचा, दो खोखा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इस दौरान एक सिपाही वसीम भी कंधे में चोट लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल सुरजीत और सिपाही वसीम को राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में आरोपी सुरजीत को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुरजीत पर 20 जुलाई 2025 को ओमवीर राठौर की हत्या में सहयोग करने का आरोप है। ओमवीर की हत्या उसके दोस्त रामू यादव ने बहन से छेड़छाड़ की खुन्नस में की थी। रामू ने ओमवीर का शव अपने खेत में दफना दिया था। पुलिस ने रामू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बुधवार को ओमवीर का कंकाल बरामद किया था। सुरजीत अपहरण के एक पुराने मामले में भी वांछित था। पुलिस को गूजरपुर के पास पुलिया पर सुरजीत के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को हत्यारोपी के पुलिया के पास छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसके बाद आरोपी सुरजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई ओमवीर राठौर हत्याकांड में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें