फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया में दूसरे दिन भी नहीं पहुंची नमूना लेने की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना जांच के लिए जिले में किट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोहिया अस्पताल में 15 संदिग्ध लोगों के फार्म भरने के बावजूद किट न होने से उनहें घर भेज दिया गया। मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में 12 लोगों के नमूने लिए गए। बेड फुल होने के बाद छह नए मरीज भी आ गए।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी के फ्लू कॉर्नर में रोज कोरोना संदिग्ध मरीजों को चिह्नित किया जाता है। गुरुवार को 12 मरीजों को संदिग्ध मानते हुए फार्म भरे गए। नमूना किट न होने से उन्हें घर भेज दिया गया। शुक्रवार को भी तीन मरीजों के फार्म भरे गए, मगर फिर भी किटें नहीं पहुंचीं। अब 15 संदिग्ध लोगों का नमूना लिया जाना है।
सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि किटें न मिलने के कारण किसी का भी नमूना नहीं लिया जा सका है। किटें मिलते ही मरीजों को सूचित करके जांच की जाएगी।
उधर, मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में गुरुवार को किटें खत्म होने से आठ लोगों के नमूने नहीं लिए जा सके।
शुक्रवार देर शाम सीएमओ ऑफिस से किटें पहुंचीं, तो 12 लोगों के नमूने लिए गए। क्वारंटीन सेंटर के सभी 50 बेड फुल हैं। बावजूद इसके शुक्रवार को छह नए लोगों को यहां भेजा गया। ड्यूटी स्टाफ के सामने अब इन्हें रोकने के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। देर शाम तक बेडों का इंतजाम किया जाता रहा।
विज्ञापन

हरदोई के भाई-बहन सहित चारों का लिया नमूना
फर्रुखाबाद। गुरुवार को कायमगंज से यहां भेजे गए हरदोई के भाई-बहन सहित चार लोगों को वरिष्ठ अफसरों के दखल के बाद अस्पताल में ही रोक लिया गया। शुक्रवार को इन चारों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि चारों ने बताया कि उन्हें फिलहाल कोरोना की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें