परिवार के लोग शव ले गए, किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। मरीज की मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार के लोग शव ले गए। मामले में किसी भी पक्ष से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जिला हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव चाऊपुर निवासी रामलाखन की गुरुवार को तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग मरीज को आवास विकास कालोनी के रहने वाले निजी अस्पताल ले गए।
यहां से उसे मसेनी स्थित गायत्री अस्पताल में भेज दिया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद अस्पताल के मेनगेट पर पथराव कर दिया। इससे उसके शीशे टूट गए।
अस्पताल के संचालक अरविंद ने बताया कि मरीज आया था। उसकी हालत खराब होने के कारण उसे तुरंत रेफर कर दिया गया था। उसकी अस्पताल के अंदर मौत नहीं हुई। न ही कोई लापरवाही बरती गई।