फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन ने हक का परचम बुलंद किया

Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला रकाबगंज स्थित सैय्यद ताहिर हुसैन के संयोजन में रविवार को मजलिस का आयेजन किया गया। मुजफ्फरनगर से आए मौलाना फसीह हैदर ने कहा कि इमाम हुसैन ने पैगंबरे इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करते हुए हक व इंसाफ का परचम बुलंद किया। अल्लाह के दीन और पैगंबरे इसलाम की शरीअत पर आंच न आए इसके लिए उन्होंने अपनी कुर्बानी देकर आने वाली पीढ़ी को सबक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नमाज के सामने मौत की कोई हैसियत नहीं होती है। इमाम हुसैन की शिक्षाओं को समाज में लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। मौलाना ने इमाम हुसैन की मदीने में बिताई गई जिंदगी पर प्रकाश डाला। हाजी अनीस अहमद खां, काजी मुताहिर अली ने कलाम पेश किए।

इस मौके पर शाह फसीह मुजीबी, नफीस खां, हाजी दिलदार हुसैन, हाजी असलम अब्बासी, रफी अहमद, खुर्शीद खां, आजाद खां, नावेद अल्वी, नवी शेर खां, मुख्तार अहमद टेनी, नादर हुसैन, वाकर हुसैन, ताहिर हुसैन, आफताब हुसैन, सलीम हैदर, नफीस हुसैन, मेराजुद्दीन, मिर्जा वसीम वेग, मुन्ने रहमानी, अजहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें