फर्रुखाबाद। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल गुरुवार को जिले में आएगी। इसके स्वागत की तैयारी को जिला क्रीडाधिकारी ने जिला आलंपिक संघ और अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
बुधवार को स्टेडियम में हुई बैठक में जिला क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि यूनीवर्सिटी गेम्स की मशाल के जिले में आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी खेल संघ और जिला ओलंपिक संघ की ओर से 19 मई को फतेहगढ़ चौराहा पर खेलो इंडिया मशाल और साथ आए अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम के द्वारा सम्मान होगा। बैठक में अंजुम दुबे, सचिव अवनींद्र सक्सेना, बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार, कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप यादव, ताइक्वांडो सह सचिव मनीष कुमार, एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला, फुटबाल संघ के सचिव चमन टंडन, खो-खो संघ के सचिव प्रबल पाठक, ताइक्वांडो कोच अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।