फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता का नाम लेकर सूदखोर भाइयों ने दी धमकी

Wed, 17 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फिरोजाबाद जेल में बंद बसपा नेता का नाम लेकर दो सूदखोर भाइयों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो भाइयों सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नखास जटवारा जदीद निवासी सुषमा देवी ने एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में मोहल्ला हरभगत निवासी कुलदीप, भाई ज्ञानदीप व कई अन्य के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि कोरोना के संकट में कुलदीप व ज्ञानदीप ने इलाज कराने के लिए दस प्रतिशत मासिक ब्याज पर पचास हजार रुपये उधार लिए थे। कुलदीप को बिना रकम भरे एक चेक दे दी थी। तीन वर्ष तक ब्याज देती रही। कुछ माह से ब्याज न दे पाने पर कुलदीप ने चेक में पांच लाख रुपये की रकम भरकर बैंक में लगा दी। चेक बाउंस होने पर कुलदीप ने कोर्ट में एनआई एक्ट का मुकदमा कर दिया।
गत 13 अप्रैल को पति व पुत्र पंकज मुकदमे में तारीख करके घर वापस आ रहे थे। ब्रह्मदत्त स्टेडियम के बाहर कुलदीप, ज्ञानदीप, कुछ अन्य लोगों ने पति व पुत्र को रोक लिया और गाली-गलौज कर लात घूसों से मारा पीटा। कुलदीप ने कहा कि हम लोग बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के आदमी है। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। उनके जेल से निकलने के बाद तुमको देख लेगें। यह कहकर सभी लोग वहां से चले गए। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें