फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा के आसार, गिरेगी पैदावार

Sun, 06 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पूरी तरह सूखे के आसार हैं।  इस बार जून से 31 अगस्त तक 247.18 मिलीमीटर ही बरसात हुई है। किसानों के लिए फसल बचाना मुश्किल है। इन्हें फसल बचाने के लिए मोटा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। कृषि महकमे की मानें तो बरसात न होने से पैदावार पर खासा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


इस साल जून में 65.20 मिलीमीटर, जुलाई में 239.90 मिलीमीटर व अगस्त में 354.60 मिलीमीटर बरसात का अनुमान था। मौसम के दगा देने से जिले में औसत से काफी कम बरसात हुई। इस साल औसत के मुकाबले  जून में 39.84 मिमी, जुलाई में 91.14 मिमी और अगस्त में 181.54 मिमी कम बरसात हुई है। इसका सीधा असर पैदावार पर आएगा। खरीफ की

फसल में सबसे ज्यादा रकबा मक्का का है। सूखा के हालातों में मक्का में 40 से 45 फीसदी तक पैदावार गिरने की आशंका है। जिले में खरीफ में मक्का के बाद धान दूसरी बड़ी फसल है। धान की पैदावार में भी 40 से 50 फीसदी गिरावट आंकी
विज्ञापन


जा रही है। ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग और मूंगफली की भी पैदावार गिरने का अनुमान है। जिला कृषि अधिकारी एके सचान का कहना है कि इस बार औसत से कम बरसात हुई है। इससे फसलों के उत्पादन में गिरावट की आशंकाएं हैं।
विज्ञापन


खरीफ की फसल का रकबा
जिंस            रकबा (हेक्टेयर में )
धान                10973
मक्का                42385
ज्वार                1517

बाजरा              4042
उर्द                  913
मूंग                  50
मूंगफली              820
 
2015 में हुई बरसात
माह        बरसात (मिलीमीटर में)
जून            25.36
जुलाई          148.76
अगस्त          73.06
 
2014 में हुई बरसात     
माह        बरसात (मिलीमीटर में)
जून            निल
जुलाई        285.94
अगस्त         95.31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें