फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने पोलिंग पर पहुंची पार्टियां

Sat, 28 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। शनिवार को विकास खंड की 86 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1024 प्रत्याशियों का भाग्य 1.67 लाख मतदाता लिखेंगे।
विज्ञापन


 
वहीं शनिवार को होने वाले प्रधान पद के चुनाव के प्रथम चरण में विकास खंड की 86 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए आदर्श इंटर कालेज पितौरा से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दोपहर दो बजे के बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। पोलिंग पार्टियां देर शाम तक बूथाें पर पहुंचीं।  पोलिंग पार्टियों को बसों, ट्रकों के माध्यम से रवाना किया गया।

 
आरओ एके सिंह ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने- अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं ।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इनके अलावा क्लस्टर मोबाइल पर पुलिस कर्मी हर समय बूथों पर निगरानी के लिए मुस्तैद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें