जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन दोनों ब्लाकों में
104 पर्चे दाखिल किए गए। पूरे दिन उम्मीदवारों के समर्थकों का कलेक्ट्रेट
में मजमा लगा रहा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को नामांकन का
आखिरी दिन था। सबसे पहले कमालगंज तृतीय सीट से शबाना ने पर्चा दाखिल किया।
बढ़पुर प्रथम से रुकमिणी मिश्रा, बढ़पुर द्वितीय से
सचिन सिंह चौधरी,
कमालगंज द्वितीय से सिया देवी, कमालगंज षष्टम से मनोज कुमार और अमन कुमार,
कमालगंज द्वितीय से शहजादी बेगम, यहीं से सावित्री, कमालगंज चतुर्थ से
रामबहादुर सिंह और राजेंद्र प्रसाद, कमालगंज द्वितीय से नसरीन बेगम,
कमालगंज प्रथम से खुशीराम, कमालगंज पंचम से राममूर्ति, कमालगंज प्रथम से
नीरज राजपूत, बढ़पुर प्रथम से
प्रतिभा अंसारी, कमालगंज तृतीय से शाहीन
सिद्दीकी, बढ़पुर द्वितीय से संदीप दिवाकर, कमालगंज प्रथम से संपत, बढ़पुर
द्वितीय से अंशु, कमालगंज तृतीय से मोहित प्रताप सिंह, कमालगंज तृतीय से
सोनाक्षी, बढ़पुर द्वितीय से नीरज, कमालगंज चतुर्थ से अनीशा बेगम, बढ़पुर
द्वितीय से विनोद बाल्मीकि, बढ़पुर प्रथम से शकुंतला शाक्य, कमालगंज प्रथम
से रतीराम
शाक्य, कमालगंज चतुर्थ से शिवा बानो, कमालगंज द्वितीय से
निरवेदना, कमालगंज चतुर्थ से प्रतिपाल, यहीं से प्रबल वर्मा, कमालगंज तृतीय
से जावेद अनवर, कमालगंज षष्टम से गुड्डी बेगम, बढ़पुर द्वितीय से
राजकिशोर, बढ़पुर तृतीय से संगीता कटियार, बिट्टी देवी, दुर्विजय सिंह,
बढ़पुर द्वितीय से राजेंद्र कुमार जाटव, बढ़पुर द्वितीय से ब्रह्माशरन,
कमालगंज तृतीय से
एजाज अहमद, शबाना, बढ़पुर द्वितीय से सुभाष चंद्र गौतम,
राधारानी, कमालगंज तृतीय से विनेश, कमालगंज पंचम से रश्मि कटियार, कमालगंज
तृतीय से विजय, बादाम सिंह, संतोष कुमार, कमालगंज द्वितीय से पूजा, बढ़पुर
प्रथम से प्रीती, महारानी, गुलसाना, कमालगंज प्रथम से अमित कुमार, सरिता
देवी, बढ़पुर तृतीय से विनोद कुमार, संध्या, बढ़पुर द्वितीय से
मुखराम
सिंह, ब्रह्मा देवी, सुरजीत सिंह, अंजलि वर्मा, बढ़पुर प्रथम से रजनी,
कमालगंज चतुर्थ से जरीना बेगम, कमालगंज प्रथम से अरविंद सिंह यादव, बढ़पुर
तृतीय से रामप्रकाश, बढ़पुर प्रथम से गिरिजा देवी, विजय श्री, कमालगंज
तृतीय से जियायुद्दीन, बढ़पुर द्वितीय से पूनम, कमालगंज तृतीय से खालिद
सिद्दकी, नूर हसन, शाहिदीन, बढ़पुर द्वितीय से मुन्नी
अंबेडकर, कमालगंज
तृतीय से शकील, शमा परवीन, कमालगंज द्वितीय से रिंकी कुमारी, बढ़पुर प्रथम
से रजनी कटियार, कमालगंज षष्टम से पार्थशखा यादव, बढ़पुर तृतीय से अजय
कटियार, संजीव कटियार, बीना देवी, कमालगंज द्वितीय से मीरा देवी, बढ़पुर
द्वितीय से मोनिका, पवन कुमार, कमालगंज पंचम से मनीषा राजपूत, पूनम,
बढ़पुर प्रथम से जितेंद्र देवी,
बढ़पुर द्वितीय से अनिल कुमार, संजय,
कमालगंज षष्टम से राममहेश, बढ़पुर तृतीय से यशपाल सिंह, कमालगंज तृतीय से
जुबेरिया सिद्दीकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
पति-पत्नी, भाई-भाई में होगी टक्कर
उम्मीदवारों
के दिलों में कुर्सी पर बैठने का मोह अपनों से भी लड़ने को मजबूर कर रहा
है। नामांकन के दौरान भाई-भाई और पति-पत्नी आमने-सामने दिखे। कांग्रेस के
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रनाथ कटियार के बेटे अजय कटियार और संजीव कटियार
ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम और
इनकी पत्नी राधा रानी ने पर्चे भरे। वहीं कमालगंज तृतीय सीट से मोहित
प्रातप व इनकी पत्नी सोनाक्षी ने कमर कसी है। कमालगंज चतुर्थ सीट से
प्रेमनरायन वर्मा के पुत्र प्रतिपाल सिंह व प्रबल वर्मा भी एक दूसरे से
दो-दो हाथ करने को मैदान में कूद गए हैं।
एसपी की सख्ती के बाद मुस्तैद दिखी पुलिस
नामांकन
के पहले दिन सोमवार को उम्मीदवारों और सत्ता दल के नेताओं के दबदबे के
चलते आचार संहिता का खूब मखौल उड़ा था। मंगलवार की सुबह एसपी दिनेश कुमार
ने चुनाव ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे। सुबह कलेक्ट्रेट
पहुंचे एसपी ने सीओ सिटी और इंस्पेक्टर फतेहगढ़ को मुस्तैद रहने के निर्देश
दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति
नामांकन के दौरान परिसर में
नहीं घुसना चाहिए। एसपी के जाने के बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट का एक
दरवाजा बंद कर दिया गया। वहीं नामांकन कक्ष के बाहर लगे चैनल को भी एक तरफ
से बंद कर दिया गया। बैरियर पर पहुंचे चार पहिया
वाहनों को प्रवेश नहीं
करने दिया गया। शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी पत्नी जुबेरिया
सिद्दीकी का नामांकन कराने के लिए अंतिम समय पर अपने वाहन से कलेक्ट्रेट
पहुंचे। उनकी गाड़ी प्रवेश कर गई। इसको देखकर फतेहगढ़ कोतवाल ने गाड़ी को
वापस करवाया।