फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को तमंचों की बटों से पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध को तमंचों की बटों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। नलकूप का कमरा गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने वृद्ध को तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जातिसूचक गालीगलौज कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुत्र ने गांव के आठ दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव बरारिख निवासी वीरबहादुर सोमवार रात गांव के ही विदुर दुबे के नलकूप पर रखवाली करने गए थे। नलकूप के निर्माणाधीन कमरे को गिराने के लिए गांव के चार दबंग अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। ये दीवार तोड़ने लगे। इसका विरोध करने पर दबंगों ने वीरबहादुर को तमंचों की बटों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिसूचक गालीगलौज की। आरोप है कि उसका गला घोटने का प्रयास किया। वीरबहादुर का पुत्र राहुल उसी दौरान पिता को खाना देने के लिए नलकूप पर पहुंच गया। मारपीट होते देखकर राहुल ने ललकारा तो हमलावर भाग गए। राहुल ने आठ लोगों के खिलाफ पिता को जान से मारने का प्रयास व जातिसूचक गालीगलौज करने की तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल वीरबहादुर का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें