जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ब्लाक कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
ब्लाक कार्यालय में बीडीसी के संभावित उम्मीदवारों की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ को आदेश दिए ब्लाक कार्यालय से ही नोड्यूज सर्टिफिकेट दिया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी मिलने पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई।
जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. बुधवार को सबसे पहले ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीडीओ डा. विपिन यादव से पेयजल और शौचालय व्यवस्था के बारे में पूछा।
बीडीओ ने बताया पेयजल के लिए तीन हैंडपंप लगे हैं और दो-तीन शौचालय भी बने हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की उन्हें नोड्यूज सर्टिफिकेट के लिए फर्रुखाबाद और कायमगंज जाना पड़ता है। डीएम ने बीडीओ को आदेश दिए
ब्लाक कार्यालय में ही नोड्यूज सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाएं। इसके बाद जिलाधिकारी मोहल्ला गुमटी महादेव मंदिर गए। यहां उन्होंने सफाई पखवाड़ा के तहत हो रही सफाई का जायजा लिया।
ईओ को निर्देश दिए मोहल्ले में जल्द से जल्द शौचालय बनवाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान डीएम को अस्पताल परिसर में गंदगी मिली।
अस्पताल के अंदर गेट टूटा देख उन्होंनेअधीक्षक डा. धनसिंह शाक्य से नाराजगी जताई। इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी., एसओ कुलदीप दीक्षित और एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश अरुण आदि मौजूद रहे।