फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने प्रेमी के साथ जाने से रोका तो दोस्त ने किया फायर

Fri, 06 Jul 2018 11:32 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर के गेस्ट हाउस से प्रेमी के साथ जा रही युवती को उसकी मां ने रोका तो प्रेमी के दोस्त ने फायर कर दिया। गोली युवती के माथे को छूकर निकल गई। छर्रे लगने से वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 राजपुर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार देर रात शादी की रस्में चल रही थीं। यहां पास के गांव की एक युवती अपनी मां के साथ आई थी। युवती का पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक देर रात दो दोेस्तों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा।

उसके कहने पर युवती मां के साथ बाहर पहुंची। पांचों लोग कुछ दूर साथ गए। प्रेमी युवती को लेकर जाने लगा तो उसकी मां ने विरोध किया। इस पर प्रेमी के दोस्त ने उसकी मां का मुंह पकड़ लिया। दूसरे ने युवती पर फायर झोंक दिया। माथे पर छर्रा लगने से युवती घायल हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से भाग गए।
विज्ञापन


परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए। राजेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी। युवती की मां ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें