फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में मजदूर का गायब मासूम नौ घंटे में किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर आलू मंडी में मजदूरी करने वाले एक युवक का मासूम बालक बुधवार तड़के लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। नौ घंटे के प्रयास के बाद उसे कुछ दूर स्थित एक भट्ठे के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चा माता-पिता को सौंपा, तो उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पचदेवरा के गांव मान नगला निवासी रजत उर्फ पिंटू अग्निहोत्री अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सातनपुर मंडी में मजदूरी करते हैं। बुधवार तड़के मंडी में खेलते समय उनका डेढ़ साल का पुत्र रितिक अचानक लापता हो गया। पिता ने इसकी सूचना कादरीगेट पुलिस को दी। इससे थानाध्यक्ष कपिल कुमार, आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने खोजबीन शुरू की। जहानगंज की घटना से आशंकित पुलिस ने काफी तेजी से खोजबीन शुरू की। कुछ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। करीब नौ घंटे के प्रयास के बाद कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे पर बालक मिल गया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में उसे माता-पिता के हवाले किया गया। खुशी के आंसुओं के साथ दंपती ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि बालक खेलते समय अकेला दिखने पर एक बालिका उसे अपने साथ ले जाकर खिला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें