फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर सीखा था बम को तारों से जोड़ने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष बाथम ने अपने एंड्रायड मोबाइल पर यूट्यूब से बम को तारों से कनेक्ट कर विस्फोट करने का तरीखा सीखा था। उसने घर में ही कुछ दिनों पहले एक छोटा सा धमाका करके डेमो भी किया था। सर्विलांस की टीम ने उसके मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल का इतिहास खंगाला तो सारी पोल सामने आ गई।
विज्ञापन

करथिया निवासी कक्षा आठ पास सुभाष आखिर कैसे इतना इंटेलीजेंट बन गया? तारों से कनेक्ट करके बम से विस्फोट करना भी सीख गया। ये सवाल सभी के दिमाग में था। शुक्रवार को सुभाष के मारे जाने के बाद सर्विलांस टीम ने उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन की तो कई चौंकाने वाले राज उजागर हो गए।
टीम ने जब इंटरनेट इस्तेमाल करने का इतिहास खंगला तो पता चला कि उसने यूट्यूब पर बम को तार से जोड़ने के बाद कैसे विस्फोट करें इसके वीडियो देखे थे। उसमें कौन कौन से सामान व बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा और वह कहां आसानी से मिल जाएगा ये जानकारी उसने इंटरनेट से एकत्र की थी।
विज्ञापन

सुभाष ने अपने घर में ही कुछ दिनों पहले तार से कनेक्ट कर बम का विस्फोट किया था। ऐसे में धमाका होने पर उसने गांव वालों को बताया कि घर के आगंन में पटाखा चलाया था।
रूबी की हत्या में तीन सौ ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा संजय सिंह ने रूबी की हत्या किए जाने के मामले में करथिया गांव के तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की जांच कोतवाल राकेश कुमार को दी गई है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गांव जाकर पूरे मामले में छानबीन करेंगे कि रूबी के साथ मारपीट में कौन कौन लोग शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें