फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार बंदी से 40 लाख का नुकसान

Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पैन कार्ड की अनिवार्यता और जीएसटी संशोधन के विरोध में उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ नगरों में बाजार बंद रहा। इससे एक दिन में जिले में करीब 40 से 50 लाख रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार पर भड़ास नकाली। कहा कि केंद्र सरकार ने अगर उनकी मांगें न मानी तो अनिश्चित कालीन बंदी की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फर्रुखाबाद में नेहरू रोड, रेलवे रोड, कटरा डौरूनाथ, सेठ गली और त्रिपोलिया चौक तथा फतेहगढ़ में कोतवाली रोड और चूड़ी वाली गली आदि बाजारों में सराफा की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों का कहना है कि आभूषण खरीद में पैन कार्ड की अनिवार्यता से सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को होगी। इसके साथ ही जीएसटी लागू होने से सराफा पर करीब 15 प्रतिशत टैक्स हो जाएगा।

इससे सराफा व्यवसाय पंगु हो जाएगा और देश में चरम सीमा पर तस्करी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकालीन बाजार बंदी की जाएगी। श्री सर्राफा कमेटी फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया कि एक दिन की बंदी से पूरे जिले में करीब 40 से 50 लाख रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं, कई सराफा कारीगर भी दिन भर बेकार बैठे रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर महामंत्री राजीव शुक्ल, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर वर्मा, श्री सर्राफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चंद्र वर्मा, महामंत्री शरद रस्तोगी, महामंत्री विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, रामलखन, विमलचंद्र, संजय वर्मा, राजेश कुमार, अशोक कुमार, चैनू वर्मा, दीपक अग्रवाल, मनमोहन, अरविंद, अरुण प्रकाश तिवारी, दीपक वर्मा, अतुल वर्मा, सुरेशचंद्र वर्मा, प्रशांत वर्मा, श्याम वर्मा, राहुल वर्मा, राकेशचंद्र वर्मा, विवेक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, वरुण कटियार और जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें