फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 43 गांवों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे

Sun, 28 Sep 2025 04:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे बनने से महानगरों की राह आसान होगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को भी उनकी उपज का अच्छा भाव मिल सकेगा।
विज्ञापन

43 गांव से होकर गुजरने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानों की 643 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर से होकर निकलने से जिले के लोगों में मायूसी थी। अब जिले को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।
90.833 किमी. लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इटावा के कुदरैल से शुरू होकर जनपद हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे में मिलेगा। इसका 49.9 किमी. हिस्सा जनपद में आएगा। जो तहसील सदर के 30 व अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 13 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 643 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें अमृतपुर में 159 हेक्टयर व तहसील सदर में 484 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होगी। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद का महानगरों से जुड़ाव आसान हो जाएगा। समय की बचत होने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
जिले से होकर बनने वाला लिंक एक्सप्रेसवे जिले को कई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इनमें बुंदेलखंंड एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इससे जिले के लोगों को लखनऊ, आगरा, कन्नौज, इटावा, दिल्ली तक सफर आसान होगा।
इन गांवों से निकलेगा लिंक एक्सप्रेसवे
जिले में 49.9 किमी. लंबा लिंक एक्सप्रेसवे 43 गांवों से निकलेगा। इसमें तहसील सदर के गांव अदिउली, आमिलपुर, आवाजपुर, बाबरपुर, बराकसू रानीगढ़, बराकेशव, बरौन, बीसलपुर तराई, चकरपट्टी, गंगौली, गुतासी, हाथीपुर, जनैया सिठैया, कन्हूयाकूबपुर, कटैया से निकलेगा।
इसके अलावा कटरी भीमपुर, कटरी धर्मपुर, कटरी कंचनपुर, कुबेरपुरघाट, रसीदपुर, सिरमौरा तराई, सिरौली, शिकारपुरघाट, सिठऊपुर कुर्मी, फगुना अतनपुर, मदनपुर, नगला बाग रठौरा से गुजरेगा। वहीं, नीबकरोरी, भटकुर्री, खिमसेपुर शामिल हैं। साथ ही तहसील अमृतपुर के गांव राजपुर, जोगराजपुर, तुर्कहटा, जगतपुर, चित्रकोट, अंबरपुर, बिलालपुर, गांधी, कंचनपुर, शेराखार, नगला घाघ, उजरामऊ नयागांव, गाजीपुर व सबलपुर से होकर लिंक एक्सप्रेसवे निकलेगा।





उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
जिले में किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। बड़ी तादाद में आलू उत्पादन होने के बावजूद एक भी आलू आधारित उद्योग नहीं है। इसकी पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है। इसके अलावा जनपद में जरी जरदोजी, कपड़ा छपाई का भी बड़े स्तर पर कारोबार होता है।
जनपद में कोई एक्सप्रेसवे न होने से बाहरी निवेशक उद्योग लगाने से भी कतराते हैं। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से जहां जिले के उत्पादकों व कारोबारियों व व्यापारियों का सीधी महानगरों से जुड़ाव होगा। इससे विकास की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
खेतों में हरी सब्जी करने वाले किसानों को लिंक एक्सप्रेसवे से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बुंदेलखंड की मंडियों में अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगा। इससे किसानों को उत्पाद की कीमत अच्छी मिल सकेगी।


अमृ़तपुर क्षेत्र के 13 गांवों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। तहसील सदर का सर्वे अभी चल रहा है। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी, उन्हें नियमानुसार सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें