फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गली निर्माण कर रहे मजदूरों को फावड़ा लेकर दौड़ाया

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत की गली निर्माण करते वक्त कुछ दबंगों ने मजदूरों से गाली-गलौज की। बाद में फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। सरकारी काम बंद करवाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। प्रधान के देवर ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हाथीपुर में ग्रामसभा की ओर से गली का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। उसी वक्त मोहल्ले के ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जब ग्राम प्रधान शबाना बेगम के देवर अतीक खां ने रोका, तो वह गाली-गलौज करने लगे। दबंगों ने फावड़ा फेंक दिए। कुछ लोग फावड़ा लेकर मजदूरों को मारने के लिए दौड़े। अतीक खां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आजम खां, इदरीश, शकील, शब्बीर, जाकिर खां, शराकत खां, जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें