फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरदोई मार्ग पर पुल का काम शुरू, पिलर के लिए चेक हो रही मिट्टी

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भले ही हार गई हो, पर क्षेत्र के बड़े विकास की नींव पड़ना शुरू हो गई है। करीब दो अरब की लागत वाले पुल के लिए काम शुरू हो गया। पुल के लिए निर्मित होने वाले 62 पिलर बनाने को इस समय मिट्टी चेक की जा रही है। लखनऊ से आईं दो टीमें मशीन के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन

कमालगंज-हरदोई मार्ग पर 1 अरब 91 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए लखनऊ से आई टीम ने पिलर खड़े होने वाले स्थानों की मिट्टी जांच के लिए काम शुरू कर दिया है। निशान लगे स्थानों पर बोरिंग कर मशीन से 125 फिट तक नीचे की मिट्टी निकाली जा रही है। अब तक 5 पिलर वाले स्थानों की मिट्टी निकाली जा चुकी है। टीम सुबह 6 से रात 10 बजे तक काम कर रही है। दोपहर को धूप से काम बंद रहता।
काम में लगे कर्मचारियों के अनुसार मिट्टी का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जिसमें यह देखा जाएगा कि किस गहराई पर मिट्टी आवश्यक भार सहने लायक है। कर्मचारियों के अनुसार 30 -30 मीटर दूरी पर 62 पिलर बनने हैं। लखनऊ से आए इंजीनियरों ने विधिवत पूजन कर जांच के लिए मिट्टी निकालने का काम शुरू कराया था। इसके लिए लाल झंडी भी लगाई गईं थीं।
विज्ञापन

ज्ञातव्य है कि नाबार्ड वित्तपोषित दीर्घ सेतु परियोजना के लिए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 47 करोड़ 78 लाख 43 हजार की प्रथम किस्त मार्च में अवमुक्त कर दी थी। जिस दिन पहला पिलर रखने का काम शुरू होगा उसी दिन शिलान्यास समारोह होगा। ग्रामीण मातादीन राजपूत ने बताया कि पुल के काम की शुरुआत होने से कमालगंज क्षेत्र से लेकर गंगापार व हरदोई तक के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें