फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संगोष्ठी में लौह पुरुष के योगदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26 भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी में बोलते जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को पिछड़ा मोर्चा की ओर से लौह पुरुष की जयंती पर ‘सबसे ऊंचे सरदार’ संगोष्ठी की गई। इसमें सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में हुई संगोष्ठी में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भारत के इतिहास में सरदार पटेल का व्यक्तित्व व कद सर्वोपरि है। उन्होंने भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने में विशेष योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराकर प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में योगदान को वैश्विक पहचान दिलाई है। जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदृष्टि व दृढ़ इच्छाशक्ति से 563 रियासतों के भारत में एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। भारत की एकजुटता में सरदार पटेल की भूमिका अविस्मरणीय है। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष में 31 अक्ततूबर कार्यक्रम होंगे। 29 अक्तूबर को सरदार पटेल की मूर्तियों पर दीपदान होगा, जबकि 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। संचालन कृष्ण मुरारी राजपूत ने किया। डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, सतपाल सिंह, धीरेंद्र वर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें