फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन से गिरकर परिचालक घायल, हालत गंभीर

Tue, 20 Jun 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर जा रहा रोडवेज डिपो का एक परिचालक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोश होने की वजह से गिरने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के परौर क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी आर्येंद्र यादव (32) कानपुर के विकासनगर डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है। वह कानपुर जाने के लिए घर से सुबह छह बजे निकले थे। रेलवे स्टेशन से साढ़े 11 बजे ट्रेन से कानपुर जा रहे थे। कमालगंज के आरपी डिग्री कालेज के सामने ट्रेन से वह गिर गए। वहां से गुजर रहे महमदपुर रावी के प्रधान ने उन्हे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। आर्येंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने की वजह से वह बेहोश है।
सूचना मिलने पर पिता लखपत यादव, चाचा सत्यपाल, गांव के विजय यादव आदि लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे। चाचा सत्यपाल ने बताया कि घर में मां धनदेवी, छोटा भाई राघव व तीन बहनें हैं। आर्येंद्र पर घर का भार है। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से होश न आना गंभीर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें