फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों ने शीतगृह में किया हंगामा

Thu, 22 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव जमापुर स्थित समृद्धि कोल्ड स्टोरेज में आलू निकासी में अव्यवस्था होने से गुस्साए काश्तकारों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। भीड़ अधिक होने पर पुलिस ने काश्तकारों की लाइन लगवाकर आलू निकासी शुरू करवाई। कोल्ड स्टोरेज मालिक ने अव्यवस्था की बात स्वीकारते हुए कहा कि शीघ्र ही अव्यवस्था को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन


जमापुर गांव के पास स्थित समृद्धि कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार को काश्तकार की भीड़ आलू निकालने के लिए पहुंचे। आलू निकासी में अव्यवस्था होने से गुस्साए काश्तकारों ने कोल्ड स्टोरेज में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने काश्तकारों से बातचीत की।

इस पर काश्तकार महिपाल सिंह ने बताया कि उनके 24 बोरा आलू पैकेट कोल्ड स्टोरेज में पड़े हैं। 17 अक्तूबर को किराया जमा कर दिया था लेकिन अभी तक आलू के पैकेट नहीं निकले हैं। रोज चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


हरदोई के गांव ऊंचागांव निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि 126 बोरा आलू कोल्ड स्टोर में पड़ा है। 19 अक्तूबर को किराया जमा किया था। अभी तक आलू की निकासी नहीं हुई है। खंडौली के देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके 16 पैकेट भंडारित हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि उनके आलू के पैकेट ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। राजेंद्र सिंह निवासी नगला हूसा ने बताया कि 48 पैकेट हैं। 18 अक्तूबर को किराया जमा कर दिया था। अभी तक आलू के पैकेट नहीं दिए गए हैं। सरनाम सिंह निवासी फतेहपुर शाहजहांपुर ने बताया कि उनके 55 बोरे जमा थे। 28 बोरे ही मिले हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि आलू के पैकेटों को ढुंढ़वाया जा रहा है। डाढ़ीपुर के बैजनाथ ने बताया कि उनके 75 और गांव के ही राजेंद्र सिंह के 14 पैकेट अभी तक नहीं मिले हैं। एक हफ्ते से कोल्ड स्टोरेज के चक्कर काट रहे हैं।

अमृतपुर के हरिदत्त अग्निहोत्री ने बताया कि 25 पैकेट आलू उनका कोल्ड स्टोर में नहीं मिल रहा है। पुलिस ने काश्तकारों को समझाकर शांत कराया। भीड़ अधिक होने पर पुलिस ने काश्तकारों की लाइन लगवाकर आलू निकासी शुरू करवाई।
कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रकाश कनौजिया ने बताया कि उनके कोल्ड में काश्तकारों की संख्या ज्यादा है। छोटे-छोटे काश्तकारों के आलू के पैकेट निकासी के दौरान इधर-उधर हो गए हैं। उन्हें ढुंढ़वाया जा रहा है। सभी के आलू के पैकेट दिए जाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि आलू निकासी में थोड़ी अव्यवस्था अवश्य है। इसे शीघ्र दूर किया जाएगा। सभी के आलू के पैकेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें