फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूल्हे को भांवर के समय पड़ा दौरा, दुल्हन का शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छठवीं भांवर के दौरान दूल्हे को दौरा पड़ गया। ऐसे में दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

वर पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दुल्हन व उसके परिजन नहीं माने। दूल्हा बिना दुल्हन के बरात सहित वापस चला गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना में एक युवती की जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज मोहल्ला गांधीनगर से गुरुवार की रात बरात आई थी। वरमाला व खाने के कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की भोर दूल्हा सचिन व दुल्हन फेरे ले रहे थे। छठवें फेरे के दौरान अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया, जिससे वह गश खाकर गिर गया। दूल्हे की हालत देखकर परिजन उसको संभालने में जुट गए।
दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने सचिन से शादी करने से इंकार कर दिया। कुछ देर में सचिन को होश आ गया। उसके परिवार के लोग दुल्हन के पक्ष को मनाने में लगे रहे, लेकिन दुल्हन नहीं तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के परिजनों की सूचना पर दरोगा उदय सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से पूरे मामले की जानकारी की। दुल्हन ने पुलिस के सामने भी शादी करने से मना कर दिया। ऐसे में सचिन बिना दुल्हन के बरात सहित वापस चला आया। दरोगा उदय सिंह ने बताया कि भांवर के दौरान दूल्हे को दौरा पड़ने से दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें