फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी समारोह में आए कासगंज के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कासगंज से शादी समारोह में शामिल होने आया 45 वर्षीय युवक दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से मौत होना बताया गया है।

नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अनिल बाथम की बेटी की शादी गुरुवार को थी। कासगंज जनपद के नदरई गेट निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार बीमार रहते थे। संबंधी के यहां बेटी की शादी का निमंत्रण मिलने पर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में दुर्घटना में वे घायल हो गए। घायल अवस्था में वह शादी समारोह में पहुंचे, वहां उनकी हालत बिगड़ गई। अनिल व परिजन प्रमोद को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
शव समारोह स्थल पर न ले जाकर मोहल्ला जटवारा में एक परिचित के यहां रखवाया गया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप पहुंचे। मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत हादसे में लिवर पर गहरी लगने के कारण होना बताया गया। इंस्पेक्टर भोलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों के आने पर मामले की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें