फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरकत में आया शासन, श्रमिकों में जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कंपिल कताई मिल के 1700 श्रमिकों के भविष्य निधि, वेतन व बोनस के बकाये का संज्ञान शासन ने ले लिया है। जिसमें निदेशक द्वारा कंपिल कताई मिल के नोडल अधिकारी व सहायक लेखाधिकारी से सभी श्रमिकों के लेखा-जोखा का ब्यौरा तलब किया गया है। श्रमिकों ने बकाये का भुगतान करने के लिए सरकार से मांग की थी। शासन के हरकत में आने से श्रमिकों को बकाया धनराशि मिलने की उम्मीद जगी है।
नगर पंचायत कंपिल मिल के 1700 श्रमिकों के पीएफ व बकाया भुगतान को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने 24 जुलाई के अंक में मिल के श्रमिकों के 2.80 करोड़ रुपये डकारने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रबंध निदेशक राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ लिमिटेड व श्रमिकों के उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ बैठक कर जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक द्वारा नोडल अधिकारी दीपक श्रीवास्तव व कंपिल सहकारी मिल के सहायक लेखाधिकारी आरएस गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के बकाया व पीएफ के भुगतान के लिए जो भी प्रपत्र वांछित है उसकी सूचना श्रमिकों को दे दी जाए। इस बावत 26 जुलाई को सहायक लेखाधिकारी ने मिल के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया है। शासन के हरकत में आने से श्रमिकों को उम्मीद जगी है, कि अब उनके पीएफ और वेतन बोनस के बकाये का भुगतान जल्द हो सकेगा।

ब्याज सहित लेंगे भुगतान : मान सिंह
उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में महामंत्री मान सिंह ने कहा कि श्रमिक भुगतान हेतु मांगे गए प्रपत्र तब तक जमा न करें, जब तक शासन प्रत्येक श्रमिक की कुल देनदारी का ब्याज सहित भुगतान करने का निर्देश नहीं देती। इस संबन्ध में श्रमिकों को लिखित जानकारी देनी होगी। कहा कि शासन की मंशा ब्याज रहित भुगतान करने की है, जिसे संयुक्त संघर्ष मोर्चा बर्दास्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने 12 जुलाई को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगे पूरी न होने पर विधानसभा के सामने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें