लोहिया अस्पताल में इलाज कराते घायल पुलिसकर्मी।
- फोटो : लोहिया अस्पताल में इलाज कराते घायल पुलिसकर्मी।
फर्रुखाबाद। मंगलवार देर रात तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान पुलिस लाइन के एक भवन का शीशा टूट गया। शीशा टूटकर ट्रेनिंग पर आए पांच रिक्रूट के ऊपर गिर गया। इससे सभी घायल हो गए। दो रिक्रूटों की हालत गंभीर है। सीओ अमृतपुर ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल लिया।
मंगलवार देर शाम तेज आंधी और पानी से पुलिस लाइन भवन का एक शिक्षा टूट गया। शिक्षा ट्रेनिंग पर आए रिक्रूटों पर गिर पड़ा इससे ट्रेनिंग के लिए आए रिक्रूट सीतापुर निवासी महेंद्र वर्मा (23), अभिषेक गुप्ता (22), फिरोजाबाद के गौरव यादव (24), मथुरा के अश्वनी (24) और रायबरेली के सौरभ यादव (24) घायल हो गए। घायलों को पुलिस लाइन के वाहनों से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय, सीओ अजय वर्मा और कादरीगेट थाने के इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने अस्पताल में हालचाल जाना। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।