फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाई की मौत से टला युवती का विवाह, तिलक भी नहीं चढ़ा

Tue, 25 Nov 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-30 सचिन। फाइल फोटो - फोटो : reasi news
विज्ञापन
नवाबगंज। बहन के तिलक समारोह में आ रहे भाई सचिन की सड़क हादसे में हुई मौत के चलते बहन का तिलक नहीं चढ़ा। युवती का विवाह भी टाल दिया गया। वहीं, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। इससे शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव बमियानी निवासी शेर सिंह ने पुत्री नंदनी की शादी थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सैंथरा निवासी अखिलेश दिवाकर के पुत्र विकास के साथ तय की थी।
23 नवंबर को तिलक समारोह व 25 नवंबर को शादी होनी थी। शेर सिंह का पुत्र सचिन कुमार (20) तिलक में दी जाने वाली नई बाइक लेकर रविवार रात को फरीदपुर सैंथरा जा रहा था। उसके साथ गांव के ही सतीश व रामकुमार भी बैठे थे। गांव वीरपुर के पास बाइक बेकाबू होने से हादसे में सचिन की मौत हो गई थी। दोनों साथी भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

विकास के चाचा अभिलेख ने बताया कि सचिन की मौत के चलते तिलक भी नहीं चढ़ सका। फिलहाल विवाह भी टाल दिया गया है। शादी वाले घर में सन्नाटा रहा।

फोटो-30 सचिन। फाइल फोटो- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें