कायमगंज। गांव मंगलीपुर में पैर फिसलने से खुरपी पर गिरने से बालिका की गर्दन कट गई। इलाज के दौरान फर्रुखाबाद में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ही अंत्येष्टि भी कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगलीपुर निवासी मनोज की पुत्री अस्मिता (10) अपनी दो बड़ी बहनों के साथ मंगलवार शाम खेत पर घास काटने गई थी। अस्मिता के हाथ में खुरपी थी। खेत की मेड़ पर चलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जब वह गिरी तो उसके हाथ में पकड़ी खुरपी गर्दन के पिछले भाग पर आ गई। इससे उसकी गर्दन काफी कट गई। लहूलुहान हालत में उसकी बहनें उसे लेकर घर पहुंचीं। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी लाए।
सीएचसी में डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार सुबह