फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा व बसपा नेताओं ने भाजपा का थामा दामन

Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान सपा व बसपा नेताओं ने मंच पर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नारे भी लगाए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की टिकट आवंटन के बाद नाराजगी उभरकर सामने आ रही है। सोमवार को सपा के पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ली थी। बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की गुरुगांव देवी मंदिर के पास जनसभा हुई। मंच पर सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र कटियार ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह विधानसभा चुनाव में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। महेंद्र कटियार निकाय चुनाव में सपा के शहर प्रभारी भी थे। सपा नेता एके राठौर, बसपा नेता राहुल कुशवाहा सहित कुल 25 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। मंच पर जिला संगठन प्रभारी अरुण पाठक, मोहन अग्रवाल, विश्वास गुप्ता, राहुल राजपूत, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 2.10 बजे गुरुगांव देवी मंदिर के निकट स्थित सभा स्थल पर पहुंचने और 3.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान का कार्यक्रम था। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से 3.35 बजे उनका हेलीकाप्टर कन्नौज के लिए उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें