संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। ग्यारवीं शरीफ के मौके पर या गौस अल मदद, या गौस अल मदद की सदाओं के बीच नगर से जुलूस ए गौसिया निकाला गया। जुलूस की अगुवाई कई मौलानाओं ने की। जुलूस में अकीदतमंदों ने पुष्प वर्षा की। घरों में हजरत गौस की इबादत करके मुल्क में प्रेम व अमन के लिए दुआ मांगी गई।
शुक्रवार रात अंजुमन खुद्दामे गौस की ओर से तमाम अकीदतमंद जुलूस ए गौसिया निकालने के लिए जटवारा में ताजिया चबूतरे के पास जमा हुए। यहां से यह जुलूस अरबी लिबास में घुड़सवार, बाइकों की ब्रिगेड, इस्लामी परचम लहराते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल मौलाना नात शरीफ पढ़ते हुए व या गौस अल मदद नारा बुलंद करते हुए गल्ला मंडी चौराहे पहुंचे। यहां से लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, जामा मस्जिद, पुल गालिब तिराहे से होते हुए मोहल्ला चिलौली में जाकर संपन्न हुआ।
यहां एक मैदान में जलसा हुआ। जलसे में तमाम मौलानाओं ने तकरीर की। इसे सुनने के लिए देर रात तक लोग डटे रहे। इस दौरान कमेटी के सदर हाजी इरशाद कादरी, आबेज खां, यासीन गौस खां, कायम खां, हाजी आसिफ, शकील अहमद, अब्दुल रहमान, हाजी रहबर हुसैन, बबलू, शहरोज अहमद आदि मौजूद रहे।