फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी सदाप्यारी बुधवार सुबह 10 बजे के करीब काम से कादरीगेट चौराहे की तरफ जा रही थी। रास्ते में आए दो बाइक सवार ने बातों में फंसाकर कान के कुंडल उतरवा लिए और एक कागज में प्लास्टिक की बोतल का ढक्कन की पुड़िया बनाकर दे गए। आरोपियों के जाने के बाद पुड़िया खोली तो उन्होंने शोर मचाया। पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)