यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा में दो उड़नदस्तों
के प्रभारियों ने चार नकलचियों को पकड़ लिया। एक केंद्र से दो और दो
परीक्षा केंद्रों पर एक-एक नकलची पकड़ा गया। इनको बुक कर दिया गया है।
अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा 3202 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी।
बुधवार
को सुबह पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस
विषय के 26420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3202 ने परीक्षा छोड़ दी।
अंग्रेजी के पेपर में नकल रोकने को उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर
छापेमारी की। प्रधानाचार्य एपी सिंह के टीम ने पंडित बाबूराम इंटर कालेज
मोहम्मदाबाद में छापा मारा। यहां परीक्षा कक्षों में तलाशी के दौरान दो
परीक्षार्थियों के पास नकल बरामद हुई। एपी सिंह ने बताया कि पंडित बाबूराम
इंटर कालेज में दो परीक्षार्थी नकल
करते हुए पकड़े गए। इन्हें दूसरी कापी
उत्तर लिखने के लिए दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने टीम के साथ
पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज में छापा मारा। यहां भी एक छात्र नकल करते
पकड़ा गया। इसके बाद शंाति निकेतन इंटर कालेज शांतिनगर में छापा मारा गया।
यहां भी एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया गया। इन छात्रों को बुक करने
के बाद दूसरी कापी दी गई। शाम की पाली में इंटर अधिकोषण तत्व की परीक्षा
हुई। यह परीक्षा जिले में आठ केंद्रों पर हुई।
नकलचियों की संख्या हुई नौ
यूपी
बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने वाले नकलचियों की संख्या नौ हो गई
है। बुधवार की परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए है। 19 फरवरी से चल रही
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अभी तक नौ नकलची पकड़े गए है। डीआईओएस ने
समाजशास्त्र के पेपर में एक छात्र और बीएसए ने एक छात्रा नकल करते पकड़ी
थी।
इतिहास इंटर के पेपर में डीआईओएस ने केआर रस्तोगी इंटर कालेज से एक
छात्र, अर्थशास्त्र के पेपर में पंडित बाबूराम इंटर कालेज में एक छात्र और
बीएसए के सचलदल ने अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में एक छात्रा
जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर में पकड़ी थी। बुधवार
को हाईस्कूल परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए। इस तरह नकलचियों की संख्या नौ
पहुंच गई है।
नकल न मिलने से छोड़ दी परीक्षा
शहरी इलाकों के डिग्री कालेज में नकल न मिलने के कारण कई परीक्षार्थियों
ने परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को विश्वविद्यालय की तीन पालियों में परीक्षाएं
हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
नकल न मिलने से कई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। बद्रीविशाल कालेज
में बीए प्रथम की हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 37 ने छोड़ी।
बीए द्वितीय वर्ष हिन्दी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की 783 में से आठ ने
परीक्षा छोड़ी।
बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र परीक्षा में
17 अनुपस्थित रहे। आरपी इंटर कालेज कमालगंज में बीए प्रथम वर्ष परीक्षा
में 126 में पांच अनुपस्थित, बीए तृतीय वर्ष में 45 में एक अनुपस्थित रहे।
बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 115 में किसी ने परीक्षा नहीं छोड़ी।
भारतीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष परीक्षा में 215 में 204 उपस्थित,
11 अनुपस्थित, बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में 111 में 109 उपस्थित, 2
अनुपस्थित, बीए द्वितीय वर्ष में 158 में 154 उपस्थित और 4
अनुपस्थित रहे।
डीएन कालेज फतेहगढ़ में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में 218 में 214 उपस्थित
हुए, बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में 224 में 222 उपस्थित और बीए द्वितीय
वर्ष की परीक्षा में 172 में 170 उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान छापेमारी
करने को विश्वविद्यालय की ओर से कोई सचल दल नहीं आया।