फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चारे के 700 गिट्ठर जले

Sat, 19 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव नगला बाग भरतामऊ में ग्राम समाज की भूमि पर रखे चारे के गठ्ठर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

सूचना के करीब दो घंटे के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


ग्राम समाज की भूमि पर मुन्नालाल के 400 और रविदास के 300 चारे के गठ्ठर रखे हुए थे। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इन गठ्ठरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उठी लपटों को देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इससे आग पर काबू न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को फोन से सूचना दी। दमकल विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद 5 बजे गांव पहुंची और आग बुझाने में लग गई। टीम को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि गठ्ठर के पास बच्चे खेल रहे थे। संभावना है कि बच्चों के खेल-खेल में गठ्ठरों में आग लग गई है। आग की चपेट में आने से 700 गठ्ठर जल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें