फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बायो रिफाइनरी में आग से एक घंटा बंद रहा फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग

Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव स्थित बायो डीजल रिफाइनरी प्लांट में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग को तत्काल बंद करा दिया। एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान आग लगने के कारण केमिकल जलने से आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल गया और हवा में तेज गंध व्याप्त हो गई। उधर हादसे के बाद दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को हजियांपुर तिराहे पर रोका गया, जबकि फर्रुखाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को हथियापुर चौराहे पर रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को नवाबगंज मार्ग से निकाला। इससे रास्ते में लंबा जाम लग गया।
सादिकपुर स्थित प्लांट अवधेश कौशल का है। इसके प्रबंधक ऋतिक कौशल हैं। उधर, आग लगने पर फर्रुखाबाद व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पानी समाप्त होने के बाद गाड़ियां पुनः पानी भरने के लिए गईं, इस दौरान आग और फैल गई। देर रात तक आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन


आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर गांवों से दिखाई दीं। ग्रामीणों में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लोग पुल से जलते प्लांट को देखते रहे।


रिफाइनरी के आसपास का इलाका खाली कराया

घटना की सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार सहित क्षेत्रीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रिफाइनरी के आसपास का इलाका खाली कराया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी के कारण लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें