कमालगंज। रात में प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस प्रेमी को पकड़ थाने ले आई। प्रेमिका की मां की शिकायत पर प्रेमी का चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राना शनिवार रात गांव में स्थित प्रेमिका के घर उससे मिलने गया था। रात करीब तीन बजे प्रेमिका की मां ने दोनों को साथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिजन एकत्रित हुए और प्रेमी की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस राना को पकड़ कर थाने ले आई। उधर प्रेमिका की मां ने राना के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि युवक पीछे की दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया। खटपट की आवाज होने पर उसे पकड़ किया। पकड़े जाने पर युवक ने उसके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। रविवार दोपहर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी राना धारा 170 बीएनएसएस में चालान कर दिया।