फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तालाब की भूमि की जांच करने गए लेखपाल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव मंझोला में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की जांच करने गए लेखपाल पर अतिक्रमणकारी ग्रामीण ने फावड़े से हमला कर दिया। लेखपाल ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला के अमन तालाब की भूमि के पास निर्माण करा रहा था। राजस्व निरीक्षक को तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णकांत को मौके पर जांच के लिए भेजा। लेखपाल ने निर्माण करा रहे अमन से प्रपत्र मांगे। पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर दिया। जैसे-तैसे लेखपाल ने खुद को बचाया। लेखपाल ने एसडीएम को सूचना दी। लेखपाल कृष्णकांत ने आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें