फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से रोडवेज बस में आकर 7 माह की बच्ची संग परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
क्वारंटीन किए जाने पर एसडीएम से अपनी कहानी बताता झांसी से लौटा परिवार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। रामलीला मैदान के पास स्थित गार्डन गेस्ट हाउस में गुरुवार रात करीब 10 बजे झांसी डिपो की बस पहुंची। उससे गंगापर के गांव सरह निवासी परिवार के 6 सदस्य उतरे। इनमें महिला के गोद मे 7 माह की बच्ची व 4 साल का बेटा था। तीन पुरुष सदस्यों में मुखिया ने एसडीएम सदर अनिल कुमार को बताया कि उसके मित्र झांसी डिपो में कंडक्टर हैं।
विज्ञापन

उनका फोन आया था कि मध्यप्रदेश से लोगों को लेकर बस फर्रुखाबाद जा रही है। घर जाना हो तो वे लोग जा सकते हैं। इस पर वे लोग बस में बैठ गए। उन्हें पता होता कि छोटी बच्ची व बेटे के साथ घर जाने देने के बजाय क्वारंटीन सेंटर पर 14 दिन के लिए रोक लिया जाएगा तो न आते।
कहा कि सरह गांव के साथ ही एक मकान पुलिस लाइन फतेहगढ़ के पास भी है। वहां उन लोगों को भिजबा दिया जाए। एसडीएम ने कहा कि बस में मध्यप्रदेश से आए कई लोग थे। इसलिए सेंटर पर ही क्वारंटीन रहना सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

रास्ते में खराब हो गया दूध, भूखी रही बिटिया
साथ लाया दूध खराब हो जाने से रास्ते भर 7 माह की बिटिया भूखी रही। दूध मांगा तो ईओ मुन्नालाल पासी ने कहा कि सुबह व्यवस्था होगी। कायमगंज के नईबस्ती निवासी एक व्यक्ति हवाई चप्पल पहने बस से उतरा। बताया कि भोपाल से बुधवार रात 9 बजे मध्यप्रदेश रोडवेज के बस से उन्हें बैठाया गया था।
सुबह 7 बजे झांसी पहुंचे। दोपहर 12 बजे झांसी से बस चली। वह भोपाल के एक होटल में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। 37 लोग झांसी से चले थे। 23 कन्नौज उतारे गए। बस में बैठे इटावा के 7 लोगों को ईओ ने बस में ही भोजन पैकेट दिए। इनको इटावा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें