फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में प्रतिबंधित रहेगी पॉलीथिन

Thu, 24 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया की तैयारियों को गुरुवार को तेज हवाओं ने बाधित किया। बालू के तेज अंधड़ से मजदूरों को टीन शेड लगाने में दिक्कत हुई। इस बार मेला में पॉलीथिन प्रतिबंधित रहेगी। पॉलीथिन में सामान बेचने पर 1000 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। गुरुवार को तहसीलदार आरपी चौधरी ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पांचाल घाट पर गंगा किनारे 23 जनवरी से 23 फरवरी तक मेला रामनगरिया चलेगा। मेले के लिए टीन शेड बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। बालू के अंधड़ से मजदूरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबमर्सिबल न लगने से पानी का छिड़काव नहीं हो पाया। दुकानों का आवंटन गुरुवार को भी किया गया। अब तक 250 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है।

रास्तों के लिए समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है। इस बार 150 के करीब सफाई कर्मचारी मेले मेें लगाए जाएंगे। हैंडपंप का काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। मेला प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि मेले में इस बार पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। दुकानों से कोई भी सामान पॉलीथिन में नहीं बिकेगा। मेले में आने वाले व कल्पवासी भी पॉलीथिन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। पॉलीथिन मिलने पर 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। सुबह तहसीलदार आरपी चौधरी मेले की तैयारियां देखने पहुंचे। उन्होंने काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें