फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर लगे तिरछे पोल हटाने की फिर कवायद शुरू

विज्ञापन
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर मिशन कंपाउंड के पास लगा तिरछा बिजली का पोल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर वर्षों से जानलेवा तिरछे विद्युत पोल को हटाने की कवायद शुरू हो गई। इन खंभों को कई बार हटाने का प्रयास किया गया लेकिन अंतिम दौर में धड़ाम होते दिखी। फिलहाल अब सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। शहर के आवास विकास तिराहे से नेकपुर चौरासी पुल तक करीब एक दर्जन विद्युत पोल सड़क पर खड़े हैं। इनमें कई खंभे तिरछे होने से अधिक खतरनाक हैं। सर्दी बढ़ने पर कोहरे में यह पोल यमदूत साबित होते हैं। पहले यह पोल सड़क किनारे खड़े थे। मुख्य मार्ग का जब चौड़ीकरण कराया गया तो विद्युत पोल सड़क पर आ गए।
पोल हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग व नगरपालिका के बीच पत्राचार चला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि शहर में आरएपीडीआरपी व आईपीडीएस योजना में बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन इस समस्या पर किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद हाय-तौबा मची तो एक वर्ष पूर्व भोलेपुर से नेकपुर चौरासी ओवरब्रिज तक सड़क पर खड़े खंभे काटकर हटा दिए गए। जबकि पुल से आगे आवास विकास तिराहे तक सड़क पर खड़े पोल जस के तस छोड़ दिए गए। इससे सड़क पर खड़े तिरछे व डबल पोलों से राहगीरों के लिए खतरा बरकरार है।
अधिशासी अभियंता नगरीय राजेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि वह सदर विधायक मेजर सुनील दत्त के साथ सड़क पर खड़े खंभों का सर्वे कर चुके हैं। एस्टीमेट बनाया जा रहा है। एस्टीमेट पास होते ही पोल हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें