फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएलओ काे न मिलने वाले 3.02 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ को न मिलने वाले (अनट्रेसेबल) 3.02 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र डीआईओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे मतदाता पोर्टल पर अपना नाम देखकर बीएलओ के माध्यम से सही करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शनिवार व रविवार को सभी बूथों पर बीएलए के भेजकर बीएलओ का सहयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन




निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में एसआईआर अभियान के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने बताया कि जिले में कुल 13 लाख 98 हजार 09 वोटर हैं। इसके सापेक्ष बीएलओ ने अब तक 10 लाख 94 हजार 118 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की फीडिंग की गई है। इस दौरान 39136 मतदाता मृत, 120339 अनुपस्थित, 111958 मतदाता शिफ्टेड व 23528 वोटर पहले से ही फीड पाए गए, जबकि अन्य कारणों से 7955 गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हो सके। जनपद में अब तक तीन लाख दो हजार 916 गणना प्रपत्र अनट्रेसेबल श्रेणी में चिह्नित किए गए। इसकी सूची डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता इस सूची को http//farrukhabad.nic.in/nsd-list/ पर विवरण देखकर बीएलओ के माध्यम से सही करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों से कहा कि इन मतदाताओं की सूची लेकर बीएलए को बूथ लेबल अधिकारियों के साथ सत्यापन करा लें। इससे कोई त्रुटि होने पर बीएलओ के माध्यम से उसे सही कराया जा सकता है। 26 दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलेगा। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। इसमें बीएलओ के अलावा अधिकारी व बीएलए भी मौजूद रहेंगे। एडीएम अरुण कुमार सिंह, भाजपा से मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चंद्र शाक्य, बसपा से रामरतन गौतम, आम आदमी पार्टी से अंकुश सिंह, कांग्रेस से वरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें