फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए एक ही गांव के आठ युवक डूबे

Fri, 01 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गंगा में युवकों को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आए आठ युवक डूब गए। वहां मौजूद नाबालिग नाविकों ने आधा दर्जन डूबे लोगों को जीवित निकाल लिया।
विज्ञापन


इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत चिंताजनक रही। पांच को उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया है। दो डूबे युवकों का अभी तक पता नहीं लगा है, जिनकी गोताखोर सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डूबने वालों के परिजनों को ढांढस बंधाया।


गांव अमेठी जदीद के रहने वाले नेम कुमार पुत्र ग्वाल सिंह, भीमसेन पुत्र रामऔतार, आबीस पुत्र सुरेशचंद्र, अनुज पुत्र महेशचंद्र, सचिन पुत्र चंद्रशेखर, सूरज और आकाश (दोनों सगे भाई) पुत्र मोहर सिंह, रोहित पुत्र सर्वेश गंगा स्नान के लिए शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे पांचाल घाट पहुंचे। गंगा के उस पार यह लोग एक साथ औघट घाट पर, जहां गंगा का जल काफी गहरा था नहाने लगे। खेल-खेल में पहले नेम कुमार गंगा में डूबने लगा।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए भीमसेन आगे बढ़ा। यह दोनों गंगा की तेज धारा के कारण गहरे पानी में समा गए। इन्हें बचाने के लिए एक-एक करके सभी लोग डूबते गए। वहां मौजूद नाविक उम्मेर (12) पुत्र शेरअली और सालिब (15) पुत्र जानीर खां ने आबीस, अनुज, सचिन, सूरज, रोहित आकाश को जीवित निकाल लिया। आनन-फानन में इन सभी को डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यहां आकाश की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि रोहित, अनुज, सचिन, सूरज, आबीस को घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी कर्ण सिंह और पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों ने अब तक बेरीकेडिंग न होने पर नाराजगी जताई। समाचार लिखे जाने तक नेमकुमार और भीमसेन की गंगा में खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें