माडर्न स्कूल के बच्चों ने इको फ्रेेंडली दीवाली कार्यक्रम कर प्रदूषण कम करने का संदेश दिया। त्योहार पर कम पटाखे चलाकर बचे पैसों से गरीबों की मदद का आह्वान किया गया।
रेलवे रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में एनजीसी के तहत इको क्लब के बच्चों ने दीवाली पर कम प्रदूषण करने का संकल्प दिलाया। जनसमुदाय को जाग्रत कर संदेश देने के लिए उपाय बताए गए।
निमिषा गुप्ता ने कहा कि बच्चे दीवाली पर खर्च होने वाले बजट में कटौती कर गरीबों की मदद करें। इससे वातावरण में प्रदूषण कम होगा और गरीबों के घरों में भी दिए जल सकेंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने से प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है।
मास्टर ट्रेनर सुधीर कुशवाहा ने स्वच्छता संबंधी दिशा निर्देश दिए। प्रभारी शिक्षक आलोक सक्सेना ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में रबाब आब्दी, सैयदा आब्दी, प्रिंयका राजपूत, सौम्या पाठक, सामरा खान, आदित्य राजपूत, अर्पित , शिवम सिंह, कौशिक पोरवाल, प्रियांशु, नरेंद्र राजपूूत, आदित्य त्रिवेदी, तीशा, अंबिका, ज्योर्तिदित्य यादव, प्रियांक, दक्ष, सेजल, अदरान, वैभवी, खुशी आदि ने अभियान में सहयोग किया।