कंपिल। सीएचसी में डॉक्टरों की लेट आने से मरीजों को परेशानी हो रही है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने मरीजों को परामर्श देकर, दवा वितरित की। दोपहर तक डॉक्टर के कक्ष में ताला लगा रहा। जबकि ओपीडी का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक का है।
सीएचसी कंपिल पर क्षेत्र के करीब 150 गांवों के स्वास्थ्य लाभ की जिम्मेदारी है। इसके बाद भी डॉक्टर की लेटलतीफी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह 11. 47 बजे अस्पताल में डॉ. हिमांशु के कक्ष में ताला लगा मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी रमाशंकर दवा वितरण कक्ष में बैठकर मरीजों को परामर्श देने के साथ दवा वितरण कर रहे थे। वार्ड बॉय पवन कुमार, आयुष फार्मासिस्ट रामबाबू पर्चा बना रहे थे। जबकि एलटी आयुष, लव कुमार लैब में बैठकर मरीजों का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल कर्मियों ने बताया की फार्मासिस्ट मनोज की इमरजेंसी ड्यूटी कायमगंज सीएचसी में लगी है। चिकित्साधिकारी कायमगंज डॉ. शोभित शाक्य ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में डॉक्टर को देरी हो गई होगी। कर्मचारियों की कमी है।