फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग कर देखी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेतों में धान की फसल तैयार है। जिलाधिकारी ने बुधवार को याकूतगंज क्षेत्र में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन देखा। उन्होंने खुद ही खेत में फसल काटकर क्रॉप कटिंग की शुरुआत की। हालांकि धान का औसतन उत्पादन ठीक मिला।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर धान की फसल के उत्पादन देखने के लिए तहसील सदर के गांव याकूतगंज में क्रॉप कटिंग कराई। गाटा संख्या 1053 से 43 वर्ग मीटर में फसल कराई। इसमें 23.985 किलोग्राम उत्पादन दर्ज किया गया। इसके अलावा गाटा संख्या 476 में भी क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का औसत देखा। जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया का अवलोकन कर निर्धारित मानकों के अनुसार क्रॉप कटिंग कराने के निर्देश दिए। इससे धान उत्पादकता के विश्वसनीय आंकड़े मिल सकें। एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, कानूनगो अजीत द्विवेदी, क्षेत्रीय राजस्व कर्मी व कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें