फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राम की गाथा गा रहे रामनगरिया में आए कल्पवासी

विज्ञापन
फोटो- 39 नर्मदेश्वर महादेव के जलाभिषेक करते अग्नि अखाड़ा दंडी मंडल के अध्यक्ष बच्चा स्वामी शिवस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया के कल्पवास क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा व दान के संगम की धारा देखने को मिल रही है। आध्यात्मिक नगरी में चहुंओर भक्ति की बयार बहने के साथ गंगा मैया के जयकारे गूंज रहे हैं। कल्पवासी सुबह गंगा स्नान करने के साथ ही राम धुन में खो जाते हैं।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर बसी पुण्य की नगरी में पवित्र माह माघ में कल्पवास के लिए कई जनपद व प्रदेशों के भक्त डेरा जमाए हैं। प्रातः काल होते ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ अमृत जल में स्नान शुरू हो जाता है। इसके बाद जप, तप, ध्यान और पूजा-पाठ की धारा बहने लगती है। मेले में चारों ओर भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों की ध्वनि गूंज रही है। इससे मेला क्षेत्र भक्तिभाव से भर जाता है।
साधु-संतों की धूनी, प्रवचन और कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि माघ मास में गंगा तट पर किया गया कल्पवास पुण्यदायी होता है। इसके साथ ही मनोकामना पूरी होती है। गंगा की रेती पर बसे कल्पवासियों के तंबुओं में सादगी और तपस्या की झलक साफ दिखाई दे रही है। मेला रामनगरिया न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना है, बल्कि यह सनातन परंपराओं को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें