फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 30 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को समझाते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। एसडीएम व पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी तिलक पुत्र नेकराम ने गंाव के ही विशाल, देवेंद्र, धर्मेंद्र व नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि भतीजे राजन (5) ने गुरुवार खेल-खेल में गिट्टी विशाल के घर फेंक दी थी, जिस पर विशाल ने भतीजे को मारा था।

उसके मामा शीशराम व भाई शेर सिंह विशाल के घर उलाहना देने गए तो हमलावरों ने दोनों को लाठीडंडों व सरियों से पटकर घायल कर दिया। मामा को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


गंभीर हालत देख परिजन शीशराम को सैफई ले गए। शुक्रवार को इलाज के दौरान शीशराम की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर कायमगंज पहुंचे और शव को सीपी तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया।

जाम लगने की सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार और  कोतवाल दधिबल तिवारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। एसडीएम ने परिजनों से कहा कि यदि मृतक के नाम कुछ जमीन है तो तो उसे कृषक दुर्र्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें