फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप 

Mon, 14 Nov 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते रूबी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जहानगंज में पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मायके वालों ने ससुराल में आकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की जिससे पति की मां के सिर में चोेेटें आईं। सास ने मृतका के भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी हैं।  उधर मृतका भाई ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में तहरीर दी हैं। 
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव में अहमदपुर देवरिया निवासी प्रवीन ऊर्फ पप्पू की शादी दिसंबर 2015 में हरदोई के थाना पाली के गांव कौसिया निवासी संतोष कुमार की पुत्री ऊर्फ रीना के साथ हुई थी। प्रवीन की मां शशी प्रभा ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक शादी के बाद से बेटा प्रवीन और बहू रूवी ऊपर वाले कमरे में अलग रहने लगे।

रविवार को पति-पत्नी में कहा सुनी हुई इसके बाद रात में रूबी ने साड़ी से कुं डे से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे प्रवीन ने सोमवार सुबह सूचना रूबी के भाई सुरजीत को दी। सूचना पर सुरजीत अपने पिता संतोष चचेरे भाई अंकुर मां और चाची के साथ अहमदपुर देवरिया रूवी के ससुराल पहुंचे और पहुंचते ही भाई सुरजीत और चचेरे भाई अंकुर ने घर में मौजूद लोगों से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


शी प्रभा भाई सुरजीत, चचेरे भाई अंकुर, पिता संतोष कुमार, मां और चाची के खिलाफ मारपीट और तोड़फाड़ की तहरीर थाना पुलिस को दी। भाई सुरजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शादी में दहेज देने के बाद भी प्रवीन रूबी से लगातार दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करता था।

रोप लगाया कि प्रवीन ने परिजनों के साथ मिलकर बहन को मार कर लटका दिया हैं। सुरजीत ने पति प्रवीन सास शशी प्रभा जेठ सुशील, जिठानी देवर कौशल, नंनद रेनू और रंजना के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि वह मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल एक पक्ष से तहरीर आई है जांच करने के बाद में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें