फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बालक की मौत

Mon, 22 Feb 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार करते समय टेंपो की चपेट में आकर एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर भट्टे के मजदूरों ने रोड पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज के गांव भटासा निवासी नंदकिशोर अर्रापहाड़पुर स्थित भट्ठे पर काम करता है, उसके बेटे करन (18) और अनुज (आठ) भट्टे पर रहते थे। करन कच्ची ईटों को लेकर बुग्गी से भट्ठा पर जा रहा था। बुग्गी के पीछे-पीछे अनुज चल रहा था। करन ने बुग्गी को नवीन मंडी के पास वाले रास्ते पर मोड़ लिया। इस दौरान पीछे चल रहा अनुज सड़क पार करने लगा। तभी कायमगंज से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर भाग गया।

भाई की मौत होने पर करन के होश उड़ गए। घटना की जानकारी जैसे ही भट्ठे पर रहने वालों अन्य मजदूरों को हुई तो वह लोग रोड पर आ गए। मजदूरों ने फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर पेड़ की डाल काटकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गए। जाम की सूचना मिलने पर दरोगा राशिद अख्तर, दरोगा राजेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान मोहम्मदाबाद सीओ लेखराज सिंह कायमगंज रोड की ओर जा रहे थे। वायरलेस से दुर्घटना की जानकारी होने पर रास्ते में सीओ ने टेंपो को रोक लिया और उसे थाने भिजवाया। पुलिस ने लोगों को  समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें