फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान का शव खेत में पड़ा मिला

Sat, 21 Dec 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। आलू की रखवाली करने गए वृद्ध किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके घर जाकर दी। मृतक के गाल पर घाव के निशान थे। परिजन जंगली जानवर के हमले से मरने की आशंका जता रहे हैं। वहीं देर रात हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर से बुलेट गोली मिली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदौली निवासी 68 वर्षीय पुत्तन खान शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में आलू की फसल की रखवाली की बात कहकर निकले थे। सुबह नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान पड़ोस में आलू की खोदाई कर रहे ग्रामीणों और बच्चों ने पुत्तन खां का शव खेत में पड़ा देखा। उन्होंने पुत्तन खां के घर जाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर उनका पुत्र फिरोज पहुंचा। परिजन शव घर ले आए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुत्तन खान के शरीर से बुलेट गोली मिली है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें