फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ससुराल के लिए निकले युवक का शव खड्ड में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ससुराल जाने के लिए घर से निकले युवक का शव खड्ड में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी आकाश वर्मा (27) की ढाई वर्ष पहले अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गलारपुर निवासी मैकूलाल वर्मा की पुत्री रूबी से शादी हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष का एक पुत्र केशव है। सोमवार सुबह आकाश घर से मोटरसाइकिल से ससुराल गलारपुर जाने के लिए निकला था। गांव पंचम नगला के ग्रामीणों ने सुबह दूध डेरी के पास एक अज्ञात का शव खड्ड में पड़ा देखा।
विज्ञापन

शव के पास ही बाइक पड़ी थी। ग्रामीण की सूचना पर एसओ मीनेश पचौरी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने खड्ड से युवक के शव को बाहर निकाला। जेब में मिले कागजात से युवक की शिनाख्त आकाश वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आकाश बाइक समेत खड्ड में गिर गया। पुलिस आकाश को सीएचसी लेकर गई, वहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मां धूपकली व पत्नी रूबी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और दहाड़े मारकर रोने-पीटने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें